
परिवार को ढूँढ़ना और संपर्क करना
मैं मेरे परिवार के बारे में और जानना चाहूँगा
लोग कई कारणों से स्वयं से अलग हो चुके परिवार के सदस्यों को और उनके पारिवारिक इतिहास के बारे में पता लगाने का निर्णय लेते हैं। एक खोज शुरु करने से पहले, कई लोगों को उनके कारणों, उम्मीदों और भावनाओं के बारे में बात करना सहायक लगता है।
आप परिवार के सदस्यों को खोजने के बार में चर्चा करने के लिए हमसे 1800 21 03 13 पर कॉल कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं
यदि आप किसी परिवार के सदस्य की तलाश कर रहे हैं जिसकी कोई खबर नहीं है लेकिन यह जबरदस्ती गोद नीतियों और अभ्यासों की वजह से नहीं है, तो आप निम्न पर संपर्क कर सकते हैं:
- 1800 779 379 पर ओपन प्लेस
- VANISH (Victorian Adoption Network for Information और Self Help) 1300 826 474 पर
पहले चरण में गोद रिकॉर्ड प्राप्त करना
विक्टोरिया राज्य सरकार का न्याय और समुदाय सुरक्षा विभाग गोद जानकारी सेवाएँ (AIS) प्रदान करता है ताकि गोद लिए जाने के कारण अलग हुए उन लोगों की सहायता की जा सके जो गोद रिकॉर्ड प्राप्त करना चाहते हैं या एक-दूसरे से संपर्क करना चाहते हैं।
यदि ऐसा करने के लिए पात्र हों, तो आप गोद रिकॉर्डों के लिए AIS को आवेदन कर सकते हैं। इसमें शामिल हो सकता है:
- पूर्व गोद एजेंसियों और अदालतों द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड
- गोद लिए व्यक्ति के मूल जन्म प्रमाणपत्र की प्रतियाँ
दि AIS वेबसाइट में उनकी सेवाओं और उनके संपर्क विवरणों के बारे में जानकारी है।
दि आप किसी अन्य राज्य में रह रहे हैं और समर्थन या जानकारी चाहते हैं तो आप 1800 21 03 13 पर अपने राज्य में जबरदस्ती गोद समर्थन सेवाओं से संपर्क कर सकते हैं।
आधिकारिक रिकॉर्डों की खोज करना
जब आपने एक बार गोद रिकॉर्ड प्राप्त कर लिए हों तो, आप अपने परिवार के सदस्य/सदस्यों के बारे में जानकारी के लिए आधिकारिक रिकॉर्ड ढूँढ़ना शुरु कर सकते हैं (जैसे कि जन्म, मृत्यु और शादियों के रिकॉर्ड और मतदान के रोल)।
लोग अक्सर पाते हैं कि समर्थन के लिए दोस्तों और परिवार को पूछना बहुत अधिक सहायक होता है जब इस खोज के दौरान अनुभव होने वाली भावनात्मक और राजनैतिक समस्याओं के साथ निपटना होता है। विक्टोरिया में, ऐसी माहिर सेवाएँ और साथी समर्थन समूह भी हैं जो सहायता कर सकते हैं।
एक खोज में कितना समय लगेगा?
जबकि खोज करना एक सीधा काम हो सकता है, लेकिन अक्सर ऐसा नहीं होता है और इसमें काफी अधिक समय लग सकता है – कई माह या इससे भी अधिक समय। रिकॉर्ड अपूर्ण या गलत हो सकते हैं, और परिवार के सदस्यों को ढूँढ़ना मुश्किल हो सकता है क्योंकि शायद उनके नाम बदल चुके हों या शायद वे किसी और राज्य या देश में जा चुके हों।
यदि आप उस व्यक्ति के बारे में वर्तमान जानकारी ढूँढ़ने में सफल होते हैं, जिसके लिए आप खोज कर रहे हैं, तो यह महत्वपूर्ण है कि आप संपर्क करने के तरीके के बारे में ध्यानपूर्वक विचार करने के लिए अपना समय लें।
पारिवारिक सदस्यों के साथ संपर्क करना
एक बार जब आपकी खोज के कारण उस पारिवारिक सदस्य का संभावित पता मालूम हो गया हो जिससे आप संपर्क करना चाह रहे हैं, तो हम सिफारिश करते हैं कि आप अपने अगले चरणों के बारे में बहुत ध्यान से सोचें।
यह शामिल हर किसी के लिए बहुत भावनात्मक और मुश्किल समय हो सकता है और किसी माहिर सेवा से सलाह और समर्थन लेना बेहतर रहेगा।
यह भी महत्वपूर्ण है कि जिस व्यक्ति के साथ आप संपर्क कर रहे हैं, उसके पास आपके संपर्क अनुरोध और उसकी भावनाओं और उम्मीदों पर प्रक्रिया करने के लिए समय हो। आप शायद अपनी खोज में रीयुनियन के बारे में सोच रहे हों, लेकिन सामने वाले व्यक्ति के लिए संपर्क पूर्ण रूप से अनेपक्षित हो सकता है। इस कारणवश, अक्सर पहली बार संपर्क करने के लिए पत्र का उपयोग किया जाता है, क्योंकि इससे सामने वाले व्यक्ति को अपनी भावनाओं से निपटने और अपनी प्रतिक्रिया पर विचार करने का समय मिलता है।
माहिर सेवाएँ जैसे कि Relationships Australia Victoria, AIS और VANISH सभी मुफ्त सहायता और सलाह प्रदान कर सकती हैं और आपकी एक पत्र लिखने में मदद कर सकती हैं।
गोपनीयता
इस समय के दौरान शामिल सभी लोगों की गोपनीयता का आदर करना महत्वपूर्ण है। विक्टोरिया का गोद कानून लोगों की सहमति के बिना गोद प्रक्रिया में शामिल लोगों के बारे में किसी भी पहचानने योग्य जानकारी के प्रकाशन को प्रतिबंधित करता है। इसमें Facebook जैसे सोशल मीडिया पर नाम लेने या लोगों को टैग करना शामिल है।
हमसे संपर्क करें
अधिक जानने के लिए, इस बारे में बात करें कि हमारी सेवा आपकी कैसे सहायता कर सकती है या यह कि अपोइंटमेंट कैसे करनी है:
- सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक हमारे सर्मपित नंबर - 1800 21 03 13 - को कॉल करें
- ईमेल [email protected]
ज़बरदस्ती गोद समर्थन सेवाएँ ऑस्ट्रेलियाई सरकार के सामाजिक सेवाओं के विभाग द्वारा वित्तपोषित हैं।